बीकानेर रियासतकालीन इतिहास के समकालीन स्रोत - 'बही दस्तावेज'

Authors

  • Kumar, Rajendra टैगोर पेलो, राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली

Keywords:

पुरालेखीय सामग्री, बही, लिपि

Abstract

वही दस्तावेज एक प्रमुख पुरालेखीय सामग्री के रूप में माना जाता है। राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर में संगृहीत बीकानेर राज्य की बहियों में समकालीन इतिहास के लिये अनेक प्रकार की सूचनाओं को प्राप्त किया जा सकता है जो समकालीन इतिहासलेखन के लिये महत्त्वपूर्ण प्राथमिक सामग्री है। वही दस्तावेज मुख्य रूप से खाता बही के जैसा है या यूँ कहे कि बही एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें कई खुले पत्र या कागज होते हैं, जिसकी लम्बाई साधारण पत्र से अधिक होती है जिनको सामान्यतः लाल रंग के कपड़े चढ़े पुट्टे में सुराख करके बांधा जाता है। बही में आवश्यकतानुसार पत्र या पत्रे बढ़ाये जा सकते है। वही को मोड़कर उस पर डोरी लपेट दी जाती है। बीकानेर की प्रारंभिक बहियों ( १७वीं सदी के उत्तरार्द्ध में) में केवल राज्य के वित्तीय प्रबन्धन से जुड़े विभिन्न पक्षों को लिपिबद्ध किया जाता था, परन्तु कालांतर में वही को अन्य राजकीय विभागों द्वारा भी उपयोग में लिया जाने लगा, जो रियासतकाल की समाप्ति तक अनवरत रूप से चलता रहा । अर्थव्यवस्था से जुड़ी बहियों में सावा बहियाँ, जगात बहियाँ, जमा - खर्च बहियाँ तथा हासल की बहियाँ मुख्य है, जबकि बाद में कागद बहियाँ, कौंसिल के हुक्मों की बहियाँ, किलीखाना की बहियाँ, मोदीखाने की बहियाँ फोज की बहियाँ, पट्टे की बहियाँ तथा आदेशों के नकल की बहियाँ आदि विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित व संरक्षित की गयी थी। इन बहियों की भाषा राजस्थानीएवं लिपि देवनागरी, कामदारी या 'मुड़िया' है। प्रस्तुत शोधपत्र में बीकानेर के इतिहास के लिये इन बहियों के महत्व को उजागर करने का प्रयास किया जाएगा।

Author Biography

Kumar, Rajendra, टैगोर पेलो, राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली

टैगोर पेलो, राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली

References

ऊन रे लूंकारा री बही. नं. ५३. (वि. सं. १८४४ / ई.स. १७८७). बीकानेर: बीकानेर रिकॉर्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

कागद बही. न. ३. (वि. सं. १८२७/ ई.स. १७७०) बीकानेर: बीकानेर रिकार्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

कागद बही. न. ३१. (वि. सं. १८८२ / ई.स. १८२५). बीकानेर: बीकानेर रिकार्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

गजसिंहपुर, राजलदेसर, लूणकरणसर री जगात बही. नं. ५० (वि. सं. १८४३/ ई.स. १७८६). बीकानेर: बीकानेर रिकार्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

जगात बही. नं. ८१. (वि. सं. १८०७/ई.स. १७५०). बीकानेर: बीकानेर रिकार्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

वही जगात आमदनी. नं. ८३. (वि. सं. १८२२ / ई.स. १७६५) बीकानेर: बीकानेर रिकॉर्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

मंडी रे जमा खर्च री बही. नं. ७८. (वि. सं. १७८३ / ई.स. १७२६) बीकानेर: बीकानेर रिकार्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

मंडी रे जमा खर्च री बही. नं. ७९ (वि. सं. १७९९ / ई.स. १७४२) बीकानेर: बीकानेर रिकॉर्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

राजगढ़ री जगात बही. न. १५. (वि. सं. १८२१ / ई.स. १७६४) बीकानेर: बीकानेर रिकॉर्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

लूणकरणसर री जगात बही. न. ४६. (वि. सं. १८४१ / ई.स. १७८४) बीकानेर: बीकानेर रिकॉर्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

सावा मण्डी सदर वही. नं. ३. (वि. सं. १८०५/ ई.स.१७४८) बीकानेर: बीकानेर रिकॉर्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

सावा मण्डी सदर बही. न. ४ (वि. सं. १८०७-१०/ ई.स. १७५०-५३) बीकानेर: बीकानेर रिकार्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

सनद परवाना बही. नं. ३२. (वि. सं. १८४२ / ई.स. १७८५) बीकानेर: जोधपुर रिकार्ड्स, राजस्थान राज्य अभिलेखागार

अग्रवाल, गोविन्द (१९७४). चूरू मंडल का शोधपूर्ण इतिहास. चूरूः लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर श्री

कुमार राजेन्द्र (२०१५). ए स्टडी ऑफ ट्रेड रुट्स ऑफ वेस्टर्न राजपुताना इन लेट एटीन्थ सेंचूरी. विरासत - शोध पत्रिका, जनवरी २०१५ (२), ५०-५५

कुमार, राजेन्द्र (२०१९). बीकानेर के इतिहास लेखन के महत्त्वपूर्ण स्रोतः कागद व सावा बहियां. विक्रमसिंह भाटी (संपा). पाण्डुलिपि पठन एवं भाषा विज्ञान (पृ. २६-३८). जोधपुर: राजस्थानी शोध संस्थान चौपासनी

कुमार, राजेन्द्र (२०२१). अठारहवीं सदी: बीकानेर, जयपुर: लिटरेरी सर्किल

देवड़ा, जी एस एल. (१९८०). सोशियो इकनोमिक हिस्ट्री ऑफ राजस्थान जोधपुर

मुंशी, सोहनलाल (१८८८) तवारीख राजश्री बीकानेर बीकानेर: गवर्नमेंट प्रेस

लालस, सीताराम (१९८६). राजस्थानी हिंदी संक्षिप्त शब्दकोष ग्रन्थांक १५६ प्रथम खण्ड (अ से न). जोधपुर: राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान

Published

31-12-2020

How to Cite

Kumar, R. (2020). बीकानेर रियासतकालीन इतिहास के समकालीन स्रोत - ’बही दस्तावेज’. Vidyapith (વિદ્યાપીઠ), 58(1-4), 147–164. Retrieved from http://journal.gujaratvidyapith.org/index.php/vp/article/view/212

Issue

Section

અન્વેષણ ( Article)